Bihar Politics: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, संजय झा ने दिल्ली से लौटते ही दी जानकारी

Bihar Political News Today: काफी लंबे समय से बिहार सरकार और बिहार के लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा नें कहां की बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की बात केंद्र सरकार से शुरू हो चुकी है.
मालूम हो कि अबतक जदयू विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहा था।बाद में इसमें विशेष पैकेज की मांग जुड़ी। लेकिन, केंद्र सरकार के साथ इन दोनों मुद्दे पर ठोस बातचीत नहीं हुई।झा ने पहली बार कहा कि बातचीत शुरू हो गई है।
वित्त मंत्री के साथ इस मामले पर संक्षिप्त चर्चा हुई: संजय झा (Bihar Political News Today)
उन्होंने संकेत दिया कि पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान भी इन दोनों मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा हुई।वैसे, वित्त मंत्री से उनकी बातचीत बाढ़ की समस्या के निदान के लिए हुई थी। वित्त मंत्री ने तुरंत विशेषज्ञ समिति बनाने का आदेश दिया।
Also Read:Bihar Farmers News: बिहार में धान के खरीद के राशि में होने वाला है बड़ा बदलाव, सरकार ने किया ऐलान
झा ने विश्वास के साथ कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को अगले पांच वर्षों में बहुत कुछ मिलेगा। उससे राज्य का विकास होगा। समझा जाता है कि झा का यह आत्मविश्वास भाजपा के साथ उनके पुराने संबंधों के कारण है। महागठबंधन सरकार से जदयू को अलग कर राज्य में एनडीए की सरकार बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है।