बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar: प्यार के नाम पर कई साल तक किया यौन शोषण, फिर शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम कांप गए परिजन 

 

Bihar: प्यार मोहब्बत में धोखे की खबर अक्सर सुनने को मिलती है और अब एक ऐसी ही खबर भागलपुर से सामने आई है। यहां एक लड़की अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई और वहां जमकर ड्रामा हुआ। लड़की ने यहां कलाई काट ली और इसके बाद भी लड़के वालों का दिल नहीं पिघला।

बाद में यहां थाना अध्यक्ष किरण देवी आई और उन्होंने लड़की को कई थप्पड़ लगाया जिसके बाद भी लड़की जाने को तैयार नहीं थी। फिर लड़की को जबरदस्ती वहां से पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई।

मनीष के परिजनों ने साक्षी को रखने से कर दिया इनकार (Bihar)

पूरा मामला शादी का झांसा देकर यौन शोषण से जुड़ा है। साक्षी का कहना है कि 2023 में सुल्तानगंज थाने के प्राइवेट ड्राइवर मनीष कुमार और अब्जूगंज निवासी साक्षी कुमारी के बीच थाने में ही संपर्क हुआ। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोस्ती प्यार में। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया। एक होटल में मनीष ने साक्षी की मांग में सिंदूर भरी और साथ जीने-मरने की कसमें खाई। मनीष ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद मनीष के परिजनों ने साक्षी को रखने से इनकार कर दिया।

Also Read:Bihar News: खेल को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, हर पंचायत में होंगे खेल मैदान, जानें डिटेल्स

दूसरी शादी कर रहा था मनीष

साक्षी को जानकारी मिली कि मनीष की कहीं और शादी होने वाली है, तो गुरुवार देर रात साक्षी मनीष के घर पहुंच गई और वहीं धरने पर बैठ गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर महिला थानेदार किरण सोनी पहुंची। कुछ देर बाद साक्षी ने अपनी कलाई की नस काट ली। इसके बाद साक्षी को सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button