Chirag Paswan ने अपने चाचा के साथ कर दिया खेला, संसदीय क्षेत्र के बाद अब कार्यालय पर भी किया कब्जा
Chirag Paswan: पशुपति कुमार पारस के हाथ से लोजपा से जुड़े सभी चीज धीरे-धीरे निकाल रहे हैं और उनके भतीजा चिराग पासवान के पास जा रहा है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक व्हीलर रोड स्थित लोजपा के कार्यालय को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोचपा को आवंटित कर दिया है और लोजपा की स्थापना 2003 में हुई।
LJP के बंटवारे के बाद पशुपति के पास था कार्यालय (Chirag Paswan)
2006 में इसका निर्माण हुआ था और इसके बाद इसे लोजपा को आमंत्रित कर दिया गया लेकिन अब पशुपति पारस से हटकर चिराग पासवान को दे दिया गया है।
2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने लोजपा (रा) के साथ गठबंधन किया, उसे लोकसभा की पांच सीटें दी गईं। सब पर जीत हासिल हुई। इसका बड़ा असर यह हो गया कि चिराग पासवान केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बन गए। यह विभाग पहले पशुपति कुमार पारस के पास था।
Also Read:Bihar News: जानिए कौन है मनीष वर्मा जिपर नीतीश कुमार ने जताया है भरोसा, दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
पिछले महीने की 13 तारीख को भवन निर्माण विभाग ने लोजपा के कार्यालय का आवंटन रद्द कर दिया। उस समय तक कार्यालय पर रालोजपा का कब्जा था। बुधवार को यह कार्यालय भी चिराग की पार्टी को दे दिया गया। इससे पहले चिराग ने अपने चाचा की हाजीपुर सीट पर जीत हासिल कर उन्हें घर बिठा दिया।