Bihar: बिहार में लगातार पुल गिरने के बाद अब परिवहन विभाग ने उठाया बड़ा कदम, 100 करोड़ की लागत से होगा यह काम
![](https://democraticlive.com/wp-content/uploads/2024/06/images-2024-06-25T184053.750.jpeg)
Bihar: बिहार में तेजी से पुल टूट रहे हैं जिसके बाद से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है वहीं विपक्ष भी सरकार के ऊपर हमलावर है। भागलपुर और बांका जिले को जोड़ने वाले पुराने और जर्जर पुलों को तोड़कर अब नए सिरे से इनका निर्माण कार्य किया जाएगा। कावतरिया पथ और धोरी धर्मशाला के 45 साल पुराने पुल को तोड़कर अब यहां पर एक नया पुल बनाया जाएगा। पुल के निर्माण में 39 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
भागलपुर-अमरपुर-बांका स्टेट हाइवे 25 के ओढ़नी नदी और कांवरिया पथ पर ही दरभाषण नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल बनेगा। सभी पुराने पुल को तोड़कर नए शिरे से पुल का निर्माण किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
100 करोड़ की लागत से बनेगा पुल( Bihar)
1 साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और यह पुल 6 मीटर चौड़ा और 18 मीटर लंबा होगा। 47 करोड़ की लागत से ओढनी नदी पर 24 महीने में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने से भागलपुर और बांका सहित मुंगेर के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा होगी।
Also Read:Bihar News: बिहार के इन जिलों में होगी आज मूसलाधार बारिश, तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जाने अपडेट
बडुआ नदी पर पुल बनने से कांवरियों को सुविधा होगी। डीपीआर को जल्द प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की उममीद है। सुल्तानगंज-देवघर स्टेट हाइवे पर स्थित दरभाषण नदी पर पुल को जनवरी 2021 में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूर किया था।