Nitish Kumar बिहार के किसानों को देने वाले हैं बड़ा तोहफा, बढ़ेगी किसानो की इनकम
Nitish Kumar: नीतीश सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने वाली है और जल्द ही किसान मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करके सेंटर आफ एक्सीलेंस मायापुर आएंगे। प्रशिक्षण के बाद किसने की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और केंद्र में किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए विशेष प्रशिक्षण मुफ्त में ही दिया जाएगा।
केंद्र के चौथे कृषि रोड मैप के अंतर्गत टांकोपा प्रखंड के मायापुर में कृषि विभाग की 48 एकड़ जमीन पर 200 करोड़ की लागत से इसे बनाया जाएगा। परिसर में आधुनिक भवन, आवास, प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र, चारदीवारी, सिचाई के तलाब, सड़क, बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।
देश में मोटे अनाज की मांग तेजी से बढ़ रही है और मोटा अनाज के प्रति लोगों का झुकाव भी बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को जरूरत है कि अब जागरुक किया जाए और किसानों को अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही उन्हें अच्छे से प्रशिक्षण दिया जाए।
किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण (Nitish Kumar)
इंटरनेशनल क्राप रिसर्च इंस्टीट्यूट फार सेमी एराइड ट्रापिक (इक्रीसैट) हैदराबाद की टीम मायापुर में मिलेट्स की खेती पर एक वर्ष से अनुसंधान शुरू कर दी है। इक्रीसैट कृषि के क्षेत्र में कार्य करने वाली एवं हैदराबाद में स्थापित एक महत्वपूर्ण संस्थान है।
पूरी टीम मिलेट्स की खेती पर अनुसंधान कर रही
वरीय वैज्ञानिक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम मिलेट्स की खेती पर अनुसंधान कर रही है। फसल को देखने एवं खेती करने के तरीका को जानने दूसरे जिला के किसानों की टोली पहुंच रही है। किसानों को मड़ुआ एवं चीना सहित कई प्रकार की मिलेट्स की खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विश्व में मोटे अनाज का दौर लौट रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत पूरे भारत में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।