मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है : सम्राट चाैधरी
मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है : सम्राट चाैधरी
![](https://democraticlive.com/wp-content/uploads/2024/05/download-20.jpg)
पटना, 16 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी आज तूफानी चुनावी दौरा के क्रम में वाल्मीकिनगर पहुंचे।
उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री सुनील कुमार कुशवाहा जी को विजई बनाने की अपील करते हुए कहा कि कुशवाहा जी को जिताकर आदरणीय मोदी जी को मजबूत करें।
उन्होंने लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में चौथे चरण में मोदी लहर अब पांचवें चरण में सुनामी बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है। आज का नया भारत देश और दुनिया में हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, विकास कार्य तीव्र गति से आगे बढ़े हैं।
उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार इनमें जैसे रच बस गया है। इन्हें अब इसे लेकर अफसोस भी नहीं होता। राजद और कांग्रेस का इतिहास घोटालों का रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।