आस्था

Somawar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये आसान उपाय, दूर होगी कंगाली घर में आएगी खुशियां

Somawar Ke Upay: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि चातुर्मास के दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं।

अतः सावन से लेकर कार्तिक महीने तक भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। आइए, उपाय जानते हैं।

सोमवार के उपाय (Somawar Ke Upay)

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन साधक भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखते हैं। देवों के देव महादेव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, काले तिल, भांग, धतूरा जरूर अर्पित करें। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

अगर आप अपने जीवन में व्याप्त दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

अगर आप शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गंगालाज में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें।

धन संबंधी परेशानी से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Also Read:Crime News: पिता ने 6 महीने की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर मिला गंभीर चोट का निशान, जाने पूरी खबर

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button