अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन, बिहार प्रदेश का हुआ विस्तार
प्रदेश और महानगर कमिटी की हुई घोषणा
पटना: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फैंडेशन(महासभा) की बिहार प्रदेश इकाई का विधिवत विस्तार किया गयाl संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डा एम एस सिंह मानस की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई l
*राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान:* बिहार से तीन पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया है l इनमे प्रो डा प्रीति काश्यप को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डा बी प्रियम को राष्ट्रीय सचिव और श्रीमती पूनम प्रभात को राष्ट्रीय संगठन सचिव की ज़िम्मेदारी मिली है l वहीं डा बिंदा सिंह बिहार प्रदेश की मुख्य संरक्षक, श्रीमती विभा सिंह और श्रीमती गीता सिंह को वरीय संरक्षक नियुक्त किया गया l संरक्षक के रुप में पूर्णिया से जिला पार्षद सुनीता सिंह, मुजफरपुर से रेणु सिंह, समस्तीपुर से सुनीता सिंह, पटना से चंचल सिंह, सुनीता सिंह, जगदीशपुर आरा से वीर कुंवर सिंह की वंशज श्रीमती पुष्पा सिंह को शामिल किया गया है l
*बिहार प्रदेश कार्यकारिणी:*
बेली रोड की वाणी सिंह बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष, सुमन सिंह महासचिव, डा प्रज्ञान सिंह संयुक्त महासचिव मधु सिंह कोषाध्यक्ष, रूबी राजपूत सह कोषाध्यक्ष, एडवोकेट आभा सिंह कानूनी सलाहकार और डा श्वेता सिंह प्रवक्ता सह जनसंपर्क सचिव, मानसी सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी और अंजलि सागर प्रिंट मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है l
प्रदेश उपाध्यक्ष के पांच पदों पर मुजफ्फरपुर विनीता सिंह, पटना से मधुबाला भूषण, राजकुमारी सिंह और अदिति सिंह तथा बांका से रीमा सिंह को शामिल किया गया है l प्रदेश संगठन सचिव के छह पदों पर दानापुर से रेणु सिंह, पटना से अंजना सिंह गुनगुन, आरा से सिंपल सिंह, सिपारा से मनीषा सिंह श्रीकृष्णपुरी से विनिता सिंह और मंजू सिंह को नियुक्त किया गया है l
*पटना महानगर वीरांगना :*
संरक्षक के रुप में लक्ष्मी सिंह, विमला सिंह, सुनीता सिंह, परिमिता सिंह, अनामिका सिंह राखी सिंह और पुष्पा सिंह, उषा सिंह, प्रमिला सिंह को स्थान दिया गया है l
अध्यक्ष खगौल से किरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, महासचिव विनिता सिंह को शामिल किया गया है l उपाध्यक्ष के तीन पदों पर दीघा विधान सभा से अर्चना सिंह, फुलवारी से नीतू सिंह, दीघा से कल्पना राजपूत और पाटलिपुत्र से अर्पिता सिंह को शामिल किया गया है l संगठन सचिव के तीन पदों पर कंचन सिंह, अनिता सिंह, अन्नू सिंह और सरोज सिंह को शामिल किया गया है l शिवांकरी सिंह को जनसंपर्क सचिव शिवानी सिंह को कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह को मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है l महानगर कार्यकारिणी में मधु सिंह, नीलम सिंह और मधु सिंह को शामिल किया गया है l