Weather Alert: बिहार के इन जिलों में अगले 48 घंटे होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट
Weather Alert: राजधानी व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 17 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
सहरसा में आगामी चार सितंबर तक में लगातार हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहने की संभावना है। कभी-कभी मध्यम से तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान हैं।
अगवानपुर कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी के अनुसार, अगले पांच दिनों तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवन कुमार चौधरी ने बताया कि अगले चार सितंबर तक लगातार हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहने का अनुमान है।
सहरसा में ऐसा रहेगा तापमान(Weather Alert)
इस दौरान कभी- कभार मध्यम से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और 34.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आद्रता 80 से 85 प्रतिशत के बीच और दोपहर के समय सापेक्ष आद्रता 40 से 55 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है जबकि हवा की गति 10.0 किमी प्रतिघंटा से 15.0 किमी प्रतिघंटा चलने की उम्मीद है।