Bihar Flood: बिहार में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, पटना सहित इन जिलों में गहराया बाढ़ का खतरा
![](https://democraticlive.com/wp-content/uploads/2024/08/images-10-2.jpeg)
Bihar Flood: गंगा में एक बार उफान आने लगा है। पटना में दो जगहों पर जलस्तर स्थिर तो दो जगहों पर पानी तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट और हाथीदह में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दीघा घाट और मनेर में भी गंगा उफनाई हुई है।
मनेर में दो दिनों में पांच सेंटीमीटर तो दीघा घाट पर एक दिन में ही करीब 27 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। इधर, गांधी घाट पर खतरे के निशान 48.60 से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। हाथीदह में 11 सेंटीमीर बढ़ोतरी हुई है।
इस तरह से देखें बीते दो दिनों में पटना के सभी स्थानों पर जलस्तर में इजाफा हुआ है। राहत की बात है कि जलस्तर दो प्रमुख जगहों पर स्थिर है। सोन नदी का पानी कोइलवर में तेजी से घट रहा है तो पुनपुन श्रीपालपुर में स्थिर है।
पिछले सप्ताह जलस्तर में तेजी से कमी होते देख तटीय क्षेत्रों व दियारा में बसे लोगों ने राहत की सांस ली थी। खेतों से पानी निकलने लगा था, लेकिन एक बार फिर गंगा के तेवर नरम देख लोग सहमे हुए हैं।
गंगा नदी का जलस्तर (Bihar Flood)
स्थान 21 अगस्त 23 अगस्त प्रवृत्ति
मनेर 51.48 51.53 स्थिर
दीघा घाट 50.06 50.21 बढ़ रहा है
गांधी घाट 49.01 49.10 स्थिर
हाथीदह 42.14 42.25 बढ़ रहा है