आस्थाब्रेकिंग न्यूज़

Janmashtami 2024: जन्मआष्ट्मी के दिन भगवान कृष्णा को लगाएं इन चीजों का भोग, हर कष्ट दूर करेंगे लड्डू गोपाल

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन रात्रि की पूजा का विधान है, क्योंकि माना जाता है कि कृष्ण जी का जन्म आधी रात को हुआ था।

वहीं, अगर आप इस शुभ अवसर पर कान्हा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें यहां दिए गए भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए।

इन चीजों के बिना अधूरा है कान्हा का भोग (Janmashtami 2024 Special Bhog)

Janmashtami 2024:
Janmashtami 2024:

जन्‍माष्‍टमी के दिन लड्डू गोपाल जी को लोग तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं। हर कोई प्रयास करता है कि कान्हा की पूजा में जरा सी भी चूक न हो, जिसके चलते लोग काफी समय पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप श्रीकृष्ण की पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको उनका मनपसंद भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए।

कहा जाता है कि धनिया की पंजीरी, पंचामृत, खीरा और तुलसीदल के बिना भगवान कृष्ण का भोग अधूरा रहता है। साथ ही इन्हें अर्पित करने से 56 भोग के बराबर फल प्राप्त होता है और लड्डूगोपाल जी भी प्रसन्न होते हैं।

भोग लगाते समय करें इस मंत्र का जाप (Janmashtami 2024)

जन्‍माष्‍टमी पर कान्हा को भोग लगाते समय इस मंत्र ”त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।” का जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे भगवान भोग को स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे में भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप अवश्य करें। साथ ही भोग में तुलसी पत्र अवश्य शामिल करें

Also Read:Bihar News: बिहार में बढ़ते बलात्कार के मामले देख मुकेश सहनी हुए चिंतित, पुलिस प्रशासन से कर दी बड़ी मांग

 

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button