बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बढ़ाने वाले हैं बिहार का सियासी पारा, साल के अंत तक करेंगे महारैली, बिहार को लेकर कांग्रेस ने बनाया नया प्लान

Rahul Gandhi: अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।हर पार्टी अब चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। कांग्रेस के द्वारा भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और कांग्रेस पार्टी साल के अंत तक बिहार में महा रैली करने वाली है। सूत्रों की माने तो सितंबर अक्टूबर में बिहार में महा रैली हो सकती है।

वर्षा ऋतु का समापन हो जाने के कारण सितंबर-अक्टूबर में न अधिक गर्मी रहेगी और न अधिक ठंड। चूंकि, एक ही महारैली होनी है, इसलिए उसके पटना के गांधी मैदान में होने की संभावना प्रबल है।आधिकारिक रूप से कांग्रेस अभी इसकी घोषणा नहीं कर रही, लेकिन अंदरखाने इसके लिए पृष्ठभूमि बनाई जा रही है।

क्या है प्रदेश कांग्रेस का प्लान (Rahul Gandhi)

प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि महारैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संबोधित करें। उन दोनों के नाम पर ठीकठाक जन-जुटान भी हो सकता है।प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में उनकी जनसभाओं की बड़ी मांग थी, लेकिन दूसरे प्रदेशों में व्यस्तता के कारण वे बिहार नहीं आ सकीं।

रणनीति तैयार करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह महारैली का ताना-बाना बुनने में लगे हैं। चर्चा है कि इस उद्देश्य से वे पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से यथाशीघ्र मंत्रणा करेंगे। उसके बाद राहुल आदि का कार्यक्रम निर्धारित कराया जाएगा।

विशेष राज्य के लिए कांग्रेस करेगी आंदोलन, 14 जिलों में बनाए नए प्रभारी

विशेष राज्य के दर्जा की मांग को लेकर बिहार कांग्रेस ने आंदोलन की घोषणा कर रखी है। सोमवार को जिला मुख्यालयों पर प्रेस-वार्ता के साथ इस आंदोलन की शुरुआत हो रही।प्रेस-वार्ता में जिला प्रभारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी है। ऐसे में नए सिरे से जिला प्रभारियों का दायित्व निर्धारित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनसे आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है।

Also Read:Katihar News: घर छुट्टी मनाने आए सीआईएसएफ के जवान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button