ट्रेंडिंगबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Flood in Bihar: बिहार में दिखा गंगा का विकराल रूप, पटना समेत इन जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया 

Flood in Bihar: सावन की वर्षा के बीच बिहार में नदियां उफान पर हैं। खगड़िया में कोसी और बागमती बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। यहां कोसी खतरे के निशान से एक मीटर 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

बीते 24 घंटे में कोसी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, पटना में गंगा नदी गांधी घाट, दीघा और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर है।

खगड़िया में कोसी के जलस्तर में वृद्धि के साथ कोसी किनारे बसे बेलदौर प्रखंड की इतमादी पंचायत अंतर्गत गांधीनगर गांव में कटाव भी शुरू हो गया है।

बागमती भी पूरी वेग में है। खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास खतरे के निशान से यह नदी एक मीटर 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा (Flood in Bihar)

इधर, गंगा के जलस्तर में हर दिन इजाफा हो रहा है। खगड़िया में शनिवार को गंगा खतरे के निशान को पार कर गई, जबकि बूढ़ी गंडक खतरे के निशान पर पहुंच गई है।

मुंगेर में पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर 48 सेमी बढ़ा है। लखीसराय में गंगा और हरुहर नदी का जलस्तर बढ़ा है। किऊल नदी में भी लाल पानी आ गया है। हालांकि, अभी कहीं बाढ़ की स्थिति नहीं है।

कोसी का फिर दिखा कोप
सुपौल स्थित बराज पर शनिवार को कोसी का डिस्चार्ज 1,86,545 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढाव से किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मौजहा कटाव लगा है, जिसमें दो दर्जन से अधिक घर नदी में विलीन हो गए। हालांकि, मुख्य अभियंता तटबंध के सभी बिंदुओं को सुरक्षित बता रहे हैं। कहीं कोई दबाव नहीं है।

Also Read:Katihar News: घर छुट्टी मनाने आए सीआईएसएफ के जवान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

कटिहारवासियों को डरा रहा गंगा, कोसी का पानी
कटिहार में गंगा, कोसी, कारी कोसी और बरंडी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं। किशनगंज से गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। कनकई, महानंदा, रतुआ, डोक, चेंगा सहित अन्य सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा
राजधानी पटना में गंगा नदी गांधी घाट, दीघा और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दियारा क्षेत्र के गांवों में पानी पहुंच गया है।

पटना के आसपास गंडक और सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। पटना जिले के तीन घाटों पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

पटना के गांधीघाट पर गंगा 66 सेंटीमीटर, दीघा घाट पर तीन सेंटीमीटर तथा हाथीदह घाट पर 45 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

हालांकि, मनेर सहित जिले के अन्य स्थानों पर गंगा का जलस्तर खतरे के नीचे है। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने जलस्तर की स्थिति पर बैठक की।

समस्तीपुर में बाढ़ जैसे हालात
समस्तीपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने के कारण धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है।

समस्तीपुर के मोहनपुर में गंगा नदी का जलस्तर शनिवार की दोपहर 46.35 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर है।

सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज बढ़कर लगभग एक लाख क्यूसेक हो गया। इस कारण जलस्तर की वृद्धि की रफ्तार पहले की अपेक्षा बढ़ गई। बाढ़ का पानी सोत-ढाब होते हुए खेतों में फैलने लगा है।

 

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button