बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: मानसून सीजन के लगभग दो माह बीतने के बाद भी पटना सहित प्रदेश में वर्षा सामान्य से 35 फीसद कम दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 12 दिनों से मानसून के कमजोर होने के कारण जिलों में भारी वर्षा की कमी आई है। ऐसे में खेती किसानी पर बुरा असर पड़ने के साथ कई जिलों में सुखाड़ की स्थिति बन रही है।

वहीं, दिन के तापमान में वृद्धि व नमी युक्त पुरवा हवा का प्रभाव होने से लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल बना हुआ है। लोगों को अभी झमाझम वर्षा को लेकर इंतजार करना होगा।

अगले 24 घंटों का मौसम अपडेट (Bihar Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित 25 जिलों में छिटपुट वर्षा होने के साथ गरज-तड़क को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।

बीते 24 घंटों के दौरान सहरसा के सतार कटैया में सर्वाधिक वर्षा 19.0 मिमी दर्ज की गई। जबकि, 11 जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। वर्षा में कमी आने के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है।

सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4.1 डिग्री वृद्धि के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, दरभंगा व गोपालगंज में 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Also Read:Bihar News: बिहार के इन 6 शहरों में चलेगी 400 नई ई बसे, इन शहरों में बनेगा नया बस स्टैंड

जिलों में सामान्य से कम वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटना सहित प्रदेश के भभुआ, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, वैशाली में सामान्य से 50 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बक्सर, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, समस्तीपुर में 30 फीसद सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में वर्षा की असामान्य होने से धान की रोपनी पर बुरा असर पड़ रहा है।

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button