पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Bihar Politics: बजट सत्र से पहले JDU नें BJP के साथ खेला बड़ा दाव, कर दी ऐसी मांग हैरान रह गए मोदी

Bihar Poliitical News Hindi: संसद के बजट सत्र से पहले JDU ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके पहले नेपाल की वजह से उत्तर बिहार में जो बाढ़ आ रही है उसपर रोक लगाने का भी केंद्र सरकार से समाधान की मांग कही है।बजट सत्र के पूर्व दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह बात कही।

नीतीश कुमार ने इसके लिए काफी मेहनत की है: संजय झा (Bihar Poliitical News Hindi)

संजय झा (Sanjay Jha) ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जदयू लंबी अवधि से करता रहा है। इस मांग को ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान से दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी-बड़ी रैली कर चुके हैं। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर किसी तरह की तकनीकी समस्या है तो केंद्र सरकार बिहार के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध कराए।

बाढ़ के मुद्दे को भी उठाया

इसके अतिरिक्त संजय झा ने उत्तर बिहार प्रत्येक वर्ष बाढ़ से प्रभावित होता है। नेपाल से आने वाले पानी की वजह से बड़े स्तर की तबाही होती है। राज्य सरकार का हजारों करोड़ रुपए इसमें खर्च हो जाता है। इस राशि को विकास से जुड़े अन्य कार्यों में लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार इस बारे में नेपाल से बात कर समस्या का समाधान करे।

Also Read:Hajipur News: हाजीपुर में एक साथ 75 लोगों को किया गया गिरफ्तार,जिले के एसपी ने चलाया विशेष अभियान,जाने क्या है वजह

जब तक नेपाल से इस बारे में काेई सहमति नहीं बनती है तब तक केंद्र के सहयोग से बिहार मेें संरचनात्मक कार्य हो। केंद्र सरकार ने अपनी टीम को बिहार भेजा था। बजट से उनकी अपेक्षा है कि इस दिशा मे काम किया जाए।

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button