Bihar Weather Update: इस दिन से बिहार में मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, शुरू होगा भारी बारिश का दौर
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है और बारिश नहीं होने से उमश भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि बिहार में 2 दिन बाद से मानसून सक्रिय हो सकता है और एक बार फिर से झमाझम बारिश हो सकती है। हालांकि कई जगह पर मानसून कमजोर है जिसके वजह से हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
वर्षा नहीं होने से राज्य में कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के गैर सिचिंत इलाके में धान की रोपनी भी ठप है। वहीं नहरी इलाके में किसान किसी तरह रोपनी कर रहे हैँ। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मानसून के कमजोर होने के कारण वर्षा में कमी आई है।
अगले दो दिनों में शुरू होगा बारिश का दौर (Bihar Weather Update)
अगले दो दिनों बाद स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। उसके बाद राज्य में वर्षा के आसार बन सकते हैं। इस बीच वातावरण में उमस बनी रहेगी। राज्य में औरंगाबाद सबसे गर्म स्थान रहा, औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 39. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान वाल्मिकीनगर में रिकार्ड किया गया, वहां पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
Also Read:Bihar Farmers News: बिहार में धान के खरीद के राशि में होने वाला है बड़ा बदलाव, सरकार ने किया ऐलान