Upendra Kushwaha: लालू यादव को उपेंद्र कुशवाहा ने दिखाया आईना,बोले- लालू जी को दिन में सपने देखने की आदत है, वो…
Upendra Kushwaha On Lalu Yadav: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मोतिहारी जाने के समय कार्यकर्ताओं से बातचीत किए और इस दौरान उनका जमकर अभिनंदन हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा की लालू प्रसाद यादव जी का कहना है कि अगस्त में मोदी सरकार गिरने वाली है और यह बात उनके लिए दिन में सपना देखने की तरह है.
उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए राजद मुखिया उलूल-जुलूल बयान देते रहते हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से तीसरी बार सरकार बनी है। यह सरकार हर मोर्चे पर सफल है। जनता की सरकार है।
‘विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं’ (Upendra Kushwaha On Lalu Yadav)
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए विपक्षी दल के नेता केंद्र की मोदी सरकार पर गलत बयानी करते रहते हैं।
Also Read:Bihar News: जानिए कौन है मनीष वर्मा जिपर नीतीश कुमार ने जताया है भरोसा, दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
‘2025 में बिहार में NDA की सरकार बनेगी’
इसके साथ कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में 2025 चुनाव में एनडीए सरकार की वापसी होगी। पार्टी कार्यकर्तओं को टास्क दिया कि वह बूथ स्तर पर तैयारी करें। पंचायत में अपने संगठन को मजबूत करें।
चांदनी चौक पर प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राजू कुशवाहा, रेयाज अहमद, रमेश कुशवाहा, उमेश गुप्ता, नवीन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।