Nisha Dubey: चिराग पासवान के प्यार में पागल है यह मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री? वीडियो शेयर करके कही दिल की बात
Nisha Dubey Chirag Paswan: हाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आजकल सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। जब उन्होंने संसद के रूप में शपथ लिया तब से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कुछ लोग उन्हें नेशनल क्रश बता रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने चिराग पासवान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस दौरान आप देख सकते हैं कि वह संसद के रूप में शपथ ले रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में निशा दुबे नजर आ रही है।
निशा दुबे ने (Nisha Dubey Chirag Paswan Video) चिराग का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है”। निशा दुबे ने वीडियो में चिराग पासवान को भी टैग किया। इस वीडियो को 4 दिन पहले शेयर किया गया था, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 29 हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं। वहीं, तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
Also Read:Bihar Farmers News: बिहार में धान के खरीद के राशि में होने वाला है बड़ा बदलाव, सरकार ने किया ऐलान
इतना पॉपुलर क्यों हो रहे चिराग पासवान? (Nisha Dubey Chirag Paswan)
दरअसल, राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान एक्टर बनने के लिए बॉलीवुड गए थे। चिराग पासवान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी एक फिल्म की थी। हालांकि, वह नहीं चली।
Also Read:Health News: भीषण गर्मी से रहे सावधान वरना जा सकती है जान, जाने डॉक्टर से लू से बचने के उपाय