Bihar Weather Today: पटना सहित इन जिलों में आज बारिश मचाएगी तबाही, रेड अलर्ट जारी
Bihar Monsoon Today: पूरे बिहार में मानसून पहुंच चुका है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे बिहार में भारी बारिश होगी और इसके साथ ही पटना और आसपास के जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी बिहार और इसके आसपास क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम बिहार से उप हिमालय पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण असम तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से पटना सहित पूरे राज्य में गरज-तड़क के साथ वर्षा का क्रम जारी रहेगा।
पटना सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश के कारण मौसम सामान्य बना रहा। बारिश के कारण कई मोहल्ले में जल जमाव की स्थिति बनी रही।
बीते चौबीस घंटे कैसा रहा मौसम (Bihar Monsoon Today)
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में बसे अधिक बारिश सिवान के बड़हरिया में दर्ज की गई। बड़हरिया में सर्वाधिक 220.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, मंंगलवार को राजधानी में 12.4 मिमी वर्षा एवं सर्वाधिक वर्षा 118.3 मिमी मोतिहारी में दर्ज किया गया।
पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस एवं 33.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
सामान्य से अधिक वर्षा के आसार
पटना समेत बिहार के अधिसंख्य भागों में इस माह में सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं। जुलाई में ला नीना के प्रभाव से सामान्य से 110 से 115 फीसद अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जुलाई में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
375-390 मिमी बारिश की संभावना
राज्य में इस महीने सामान्य वर्षा 340.5 मिमी है, जो इस बार 375-390 मिमी तक होने की संभावना है। वहीं, औसत अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिस दिन वर्षा का अभाव होगा उस दिन धूप निकलने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार है।