बिहार

Bihar News : बिहार में अनफिट पुलिस वालों को किया जाएगा रिटायर, मुख्यालय ने जारी किया फरमान तो मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार में शारीरिक रूप से अनफिट पुलिसकर्मियों को समय से पहले रिटायर्ड किया जाएगा और जैसे ही यह खबर सामने आई पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। मुख्यालय के निर्देश के बाद किशनगंज में इसकी कवायत तेज कर दी गई है और ऐसी सभी पुलिस कर्मियों की सूची बनाई जा रही है जो अनफिट है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Also Read:Motihari News: मोतिहारी में 13 साल की बच्ची के साथ 6 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जानिए क्या कहता है नियम

बिहार पुलिस मैनुअल 1978 के नियम 809 के अंतर्गत स्वास्थ्य के दृष्टि से अयोग्य पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सेवानिवृत्ति किया जा सकता है। एसपी सागर कुमार ने कहा कि अनफिट पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई सिविल सर्जन की अध्यक्षता वाले मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट में अनफिट पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची मुख्यालय को भेजी गई है। सूची तैयार करके जल्द से जल्द कार्यालय को भेजा जाएगा ताकि अनफिट पुलिस अफसर और जवानों पर कार्रवाई हों.

Also Read:Crime News: बिहार में विश्वकर्मा पूजा के दिन 80 साल की महिला के साथ हुई हैवानियत, रेप के बाद दबंगो ने की पिटाई

मचा हड़कंप ( Bihar News ) 

जैसे ही यह खबर सामने आई है वैसे ही हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की बात की जा रही है। जो भी पुलिस कर्मी या अफसर पूरी तरह से अनफिट हो चुके हैं उन्हें नौकरी से रिटायर्ड कर दिया जाएगा। अब देखना होगा कि इसका असर क्या होता है।

Also Read:Bihar News: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत,होली के बाद ले सकते हैं राजनीति में एंट्री

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button