ब्रेकिंग न्यूज़

Ajab Gajab: यहां दूल्हे के दोस्त करते हैं दुल्हन को Kiss, दो शादी करना है बेहद जरूरी, जाने अजीबोगरीब परंपरा

Ajab Gajab Marriage Rituals: दुनिया में अलग-अलग देश है जहां अलग-अलग तरीके से शादी विवाह होता है. भारत में भी शादी विवाह को लेकर कई तरह के नए नियम बनाए गए हैं।कहीं दूल्हे के अलावा दूसरे युवाओं का दुल्हन को Kiss करना तो कहीं पुरुषों का दो-दो शादी करना एक जरूरी परंपरा में से एक है।

आज हम आपको दुनिया की अजीबो गरीब शादी की परंपरा में से 4 परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें तीसरी वाली परंपरा बहुत ज्यादा अजीबो गरीब है और शायद आपके लिए उस परंपरा को अपनाना तो दूर की बात है सोचना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। आइए शादी की अजीबो गरीब परंपरा के बारे में जानते हैं।

दुल्हन को चूमते हैं युवा और अविवाहित पुरुष (Ajab Gajab Marriage Rituals)

स्वीडन में क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान एक अनोखी परंपरा को अपनाया जाता है। इस दौरान शादी समारोह में दूल्हा नहीं बल्कि उसके दोस्त-यार दुल्हन को चूम सकते हैं। इस अनोखी शादी की परंपरा में दूल्हे को भी दुल्हन की सहेलियां और अविवाहित महिलाएं Kiss करती हैं। रिवाज के तहत दुल्हन को छोड़कर दूल्हा चला जाता है और फिर शादी समारोह में मौजूद सभी युवा और अविवाहित पुरुष दुल्हन को Kiss करते हैं। ऐसे ही दूल्हे को भी महिलाएं किस करती है। सुखी विवाह की शुरुआत करने के लिहाज से इस तरह की परंपरा अपनाई जाती है।

नहीं की दो शादी तो जाना पड़ेगा जेल

अफ्रीकी देश इरीट्रिया में पुरुषों के लिए दो शादी करना जरूरी है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। शादी से जुड़ी ये अजब-गजब परंपरा विवाह कानून से जुड़ी हुई है। इरीट्रिया में हर मर्द के लिए 2 शादी करना जरूरी है। सिर्फ ये ही नहीं पुरुष के अलावा महिला भी अपने पति को दूसरी शादी करने से मना नहीं कर सकती है। ऐसा करने पर उन्हें भी जेल में डाल दिया जाता है। पुरुष और महिला दोनों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा सकती है अगर वो दूसरी शादी करने पर रोक लगाते हैं। हैरत की बात तो ये है कि यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या दोगुनी है।

दुल्हन की जूती में शराब पीने का रिवाज

यूक्रेन में शादी का रिवाज बेहद अतरंगी है। भारत में शादी के दौरान दूल्हे का जूता चुराया जाता है, लेकिन यूक्रेन में दुल्हन की जूती चुराते हैं और फिर चुराने वाला शख्स लोगों को शराब पिलाता है। ये शराब गिलास में नहीं बल्कि जूती में डालकर पिलाई जाती है। शादी समारोह में आए सभी लोगों को चुराने वाला शख्स दुल्हन की जूती में शराब पिलाता है।

Also Read:Bihar News: किशनगंज से पूर्णिया जा रही बस में लगी आग, चलती बस बनी आग का गोला

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button