बिहारब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR:JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का हुआ निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

BIHAR: नीतीश कुमार की पार्टी JDU के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का निधन हो चुका है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया और उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री अशोक चौधरी ने भी संवेदना व्यक्त की है। और पार्टी की क्षति बताई है।

Also Read:Hajipur News: हाजीपुर में एक साथ 75 लोगों को किया गया गिरफ्तार,जिले के एसपी ने चलाया विशेष अभियान,जाने क्या है वजह

 राजीव रंजन का हुआ निधन (BIHAR)

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पूर्व विधायक राजीव रंजन के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि वे इस्लामपुर के शोषित एवं वंचित वर्ग की आवाज थे। उनके निधन से राजनीतिक एवम् सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्ववर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा शोक संतप्‍त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read:Bihar News: अररिया में ताजिया जुलूस के दौरान करंट के संपर्क में आए दो दर्जन लोग, सभी घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button