Bihar Flood: बिहार के इस पुल पर अब मंडराया खतरा, कनकई नदी के कटाव के बाद नदी में समाये कई घर, बेघर हुए कई परिवार
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ के वजह से परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है और अभी तक कई नदियों का तेज बहाव कई घरों को अपने अंदर समा लिया है। पूर्णिया में भी कनकई नदी के कटाव के वजह से कई घर नदी में डूब चुके हैं और परिवार बेघर हो चुके हैं।
इसी पथ पर सिमराबाड़ी के समीप कनकई नदी पर बने पुल के एप्रोच में कटाव शुरू हो गया है। अत्यधिक गहराई तक कटाव से पुल ध्वस्त भी हो सकता है। इस पथ के बाधित होने से लगभग आठ हजार की आबादी प्रभावित हुई है। किसानों के खेत भी कटने लगे हैं।
प्रशासन के साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग को भी दी जानकारी (Bihar Flood News)
इधर, कटाव की सूचना अंचल प्रशासन के साथ-साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग को भी दी गई है। कटाव पीड़ित गांव के समीप एक पुल पर शरण लिये हुए हैं। डहुआबड़ी पंचायत का तालबाड़ी गांव के अस्तित्व अब समाप्त होने वाला है। लगभग पांच साल से यह नाव नदी के निशाने पर रहा है।
अब तक दो सौ परिवार बेघर हो चुक है। सोमवार की शाम से शुरु हुआ कटाव ने फिर पांच परिवारों के घर को अपने आगोश में ले लिया। इसी तरह ज्ञानडोभ पंचायत के वार्ड नंबर तीन, सात एवं आठ नगर टोली में भी पूर्व से ही चार सौ परिवारों के घर कट चुके हैं। शेष बचे परिवार भी लगातार बेघर हो रहे हैं। मंगलवार को यहां के आठ परिवारों का घर नदी में समा गया।
मोहर्रम से पहले मातम, दर्द बयां करते ही भर आती है आंखें
नागर टोली में भी मुहर्रम की तैयारी चल रही थी। आसपास के टोलों में भी इसकी तैयारी चल रही थी। इसी तैयारी में जुटे इजहारूल, मजहरूल, रासुद्दीन, सज्जाद, एल्गन जहीरूद्दीन, फैयाज, समीना, जमशेद, कबीर असलम व नूरसामा आदि के लिए मुहर्रम से पहले ही मातम आ गया। उनके घर नदी में विलीन हो गए। अब वे बारिश के इस मौसम में समय काटने की चिंता में डूब गए हैं।