Siwan:दहेज के आग में जली बेटी, 500000 नगद और गाड़ी नहीं देने पर गर्भवती महिला की हत्या
Siwan:बिहार के सिवान जिले में देर रात बंद कमरे में एक विवाहित महिला का लाश मिला है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। यह घटना सिवान के अकोलाही गांव का है। जिस महिला की मौत हुई है वह उपेंद्र सिंह की पत्नी सपना देवी है जिसकी उम्र 25 साल थी और वह गर्भवती थी। शादी के बाद ससुराल वाले लगातार दहेज को लेकर उन्हें ताना मारते थे जिसके बाद उनके मानसिक हालत लगातार खराब होने लगी।
मायके पक्ष के लोगों को सूचना ग्रामीणों ने फोन पर दी (Siwan)
मृतका के पिता दरौली थाना क्षेत्र के दोन खुर्द निवासी अखिलेश्वर सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है की शादी के बाद उसकी बेटी को ससुराल पक्ष वालों से हमेशा ताना मिलता था। मारपीट की जाती थी। वहीं दामाद उपेन्द्र सिंह, सास कलपती देवी और ननद नीलम देवी के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इससे उसकी बेटी मानसिक तनाव में रहती थीं।
अखिल्श्वर सिंह ने दहेज में पांच लाख रुपए और चार पहिया वाहन मांगने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि मृतका के पिता का लिखित आवेदन पुलिस को मिला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के गर्भ में पल रहे नवजात की खबर फैलते ही चारो तरफ हड़कंप मच गया।