बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar वाले हो जाएं सावधान, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Bihar Rain Red Alert: राजधानी पटना समेत पूरे देश में मानसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है और मानसून आने के बाद अलग-अलग भागों में भारी वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के अधिक कंस भागों में में एक दर्जन के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

राज्य के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष जिलों के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

राज्य में उमस भरी गर्मी का प्रभाव (Bihar)

राज्य के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने से नमी में वृद्धि से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पटना (संपतचक) में 23.4 मिमी, किशनगंज (तैबपुर) में सर्वाधिक वर्षा 84.2 मिमी दर्ज हुई।

बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के कारण उमस की स्थिति बनी रही।

Also Read:Bihar News: जानिए कौन है मनीष वर्मा जिपर नीतीश कुमार ने जताया है भरोसा, दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना समेत 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button