Sanjay Jha: जदयू की कमान संभालते ही एक्शन में आए संजय झा, पटना पहुंचते ही किया बड़ा ऐलान
Sanjay Jha And Nitish Kumar : संजय झा ने जदयू का कमल संभाल लिया है और उन्हें इस बार नीतीश का दूत बनकर काम करना है। पटना पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और इस दौरान उन्होंने अपने सभी पार्टी के लोगों से बातचीत किया और बड़ा ऐलान कर दिया।मीडिया से बातचीत के दौरान संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार जी का हम आभार व्यक्त करते हैं और उन्होंने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम बिहार में पार्टी का आधार बढ़ाएंगे और नीतीश कुमार जी के कामकाज को और बिहार के मॉडल को दूसरे राज्यों में लेकर जाएंगे।
इन तीन राज्यों पर संजय झा का फोकस (Sanjay Jha And Nitish Kumar )
संजय झा ने एलान किया कि उनको फोस तीन राज्यों पर विशेष रूप से रहेगा। संजय झा ने कहा कि यूपी-दिल्ली और झारखंड में पार्टी का बेस बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
संजय झा ने कर दिया बड़ा एलान
संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ने आपको सिग्नल दिखा दिया कि 2025 के विधानसभा में क्या होगा। लोकसभा चुनाव में 177 सीटों पर हम लोग लीड किए हैं। 2010 से भी ज्यादा सीटें 2025 में जीतेंगे। नीतीश कुमार जी हमेशा सरप्राइज देते हैं।
Also Read:Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों को दिया गया एक और आदेश, हर साल 6 दिन करना होगा यह काम
संजय झा का जोरदार स्वागत
बता दें कि संजय झा के स्वागत की तैयारी में जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी पटना में जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। उनके स्वागत की तैयारी पटना एयरपोर्ट से लेकर जदयू कार्यालय तक की गई है।