NEET Paper Leak: LJP के टिकट से चुनाव लड़ चुका है NEET पेपर लीक का आरोपी, बिहार के राजनीति में चाहता था एंट्री

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पूरे देश में काफी चर्चा में है और लगातार इसकी विरोध हो रही है. मेडिकल परीक्षा नेट ग में प्रश्न पत्र लिख मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ़ लूटन पर गलत तरीके से नौकरी या तकनीकी कॉलेजों में नामांकन करने का आरोप लगा है.
राजनीति में अभी संजीव कुमार की एंट्री हो चुकी है और 2016 में उन्होंने अपनी पत्नी को नालंदा जिले के नगर नौसा प्रखंड के भुटखार से चुनाव लड़वाया था और यह चुनाव मुखिया का था। इसके बाद लोग उन्हें मुखिया के नाम से भी बुलाने लगे थे।
संजीव कुमार का लक्ष्य बिहार के राजनीति में एंट्री लेने का था इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी को नीतीश कुमार की JDU से जोड़ा था और उसके बाद वह विधायक का चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाए।
2020 में लोजपा के टिकट पर लड़ा विस चुनाव चुनाव (NEET Paper Leak)
2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू से टिकट नहीं मिलने पर संजीव ने मुखिया पत्नी ममता देवी को लोजपा के टिकट पर हरनौत से विधानसभा का चुनाव लड़वाया। पत्नी सीधे मुकाबले में आ गई, लेकिन विधायक हरिनारायण सिंह से लगभग 29 हजार मतों के बड़े अंतर से पराजित हो गई।
2021 में सहयोगी को लड़ाया चुनाव
विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद संजीव उर्फ लूटन ने पत्नी को दूसरी बार वर्ष 2021 मुखिया का चुनाव लड़ाना प्रतिष्ठा के विरुद्ध माना। चूंकि, संजीव का अपना प्रभाव कायम था, इसलिए अपने एक निकट सहयोगी की पत्नी को मुखिया का चुनाव जितवा दिया।