Nitish Kumar किसे देने वाले हैं अपनी कुर्सी?कल होगा आखिरी फैसला,जानें
Nitish Kumar: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में शनिवार को 11:00 से आरंभ होने वाली है। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से नीतीश कुमार भी कई बड़े निर्णय ले सकते हैं।
कहा जा रहा है कि JDU के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नाम का घोषणा भी हो सकता है। इस दौरान जड़ियों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का घोषणा हो सकता है और इसको लेकर कई तरह की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है इसलिए नीतीश कुमार व्यस्त हो सकते हैं उसके पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक (Nitish Kumar)
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव व अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
इस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से नीतीश कुमार का संबोधन होगा। मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व रामनाथ ठाकुर के अतिरिक्त लोकसभा व राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का भी संबोधन होगा।
एक साथ कई एजेंडे पर विमर्श
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक साथ कई मुद्दों पर विमर्श होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण संपन्न हुए आम चुनाव में जदयू के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होनी है।
जिन सीटों पर जदयू की हार हुई और जहां से जीते वहां किस तरह से पार्टी का परेशानी हुई, कोर वोट बैंक किस तरह से काम किया और गठबंधन के घटक दलों का सहयोग किस स्तर पर रहा इस पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा प्रस्तावित है। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर भी बातें होनी हैं।