देशबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश तेजस्वी की दिल्ली यात्रा एक साथ, क्या इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है?

नीतीश तेजस्वी की दिल्ली यात्रा एक साथ, क्या इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है?

चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं और नीतीश कुमार ने अपना झंडा फहराया दिया है। अब इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों ही नीतीश कुमार को अपने साथ रखने की कोशिश में लगे हुए हैं।

इन सभी खबरों के बीच नई खबर यह आ रही है कि आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक होनी है। जिसके लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों सुबह ही रवाना हो चुके हैं। जिस फ्लाइट से नीतीश कुमार दिल्ली को रवाना हुए, उसी फ्लाइट से तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। पटना से सुबह 10:40 में नीतीश कुमार और तेजस्वी विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राजनीति की समझ रखने वाले लोग अगला एक घंटा देश की राजनीति को बदलने वाले महत्वपूर्ण समय बता रहे हैं।

 

चुनाव के नतीजों के बाद सबकी नजर नए सरकार के गठन पर है। 400 पार वाले नारे के बाद भी भाजपा अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाई। जिस तरह के नतीजे जदयू ने इस चुनाव में लाए हैं। उसके बाद नई सरकार बनाने के लिए भाजपा को जदयू की जरूरत है।

उधर, कांग्रेस भी जदयू को अपनी ओर लाने की पूरी कोशिश करेगा। महा गठबंधन को उम्मीद है कि पिछले सारी बातें भूलकर वह इंडिया के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे और भाजपा का साथ छोड़ देंगे। जिस फ्लाईट से दोनों नेता दिल्ली जा रहे हैं उसमें नीतीश आगे की सीट पर बैठे हैं तो वहीं तेजस्वी पीछे की सीट पर बैठे हैं। दिल्ली तक दोनों साथ जाएंगे। शाम 4:30 बजे दिल्ली में बैठक होनी है। दिल्ली में हो रहे एनडीए की बैठक में शामिल होने नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। सुबह 10:40 की विस्तारा फ्लाइट से दिल्ली के लिए नीतिश रवाना हो गए।

तो वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन की भी आज दिल्ली में बैठक होनी है। कल लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में होने वाली बैठक की जानकारी दी थी। जिसमें आज इंडी एलायंस की बैठक होगी। जिसमें इंडी एलायंस के सभी सहयोगी दल शामिल होंगे. दिल्ली में होने वाले बैठक में इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने वाला है.

इस बैठक में तय किया जाएगा कि इंडी गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की दिशा में पहल करेगा. इंडी एलायंस की इसी बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी भी आज इस फ्लाइट से दिल्ली को रवाना हो गया जिससे मुख्यमंत्री दिल्ली जा रहे हैं।

इस बैठक और इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि एक ही फ्लाइट से एक ही समय पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दिल्ली को रवाना हुए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस फ्लाइट में क्या गुल खिलेगा। क्या कहीं इंडिया गठबंधन एनडीए को चौंकाने वाली तो नहीं है?

Rate this post

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button