Cylone Remal: रेमल तूफान बिहार के इन जिलों में मचाएगा कोहराम
Cylone Remal: रेमल तूफान बिहार के इन जिलों में मचाएगा कोहराम

चक्रवर्ती तूफान रेमल बंगाल की खाड़ी से उठा और समुद्री तट वाले इलाकों में लैंडफॉल हो गया। रेमल चक्रवात इस दौरान करीब 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
इस तूफान का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक कुणाल कौशिक ने बताया कि इस तूफान का असर बिहार के पूर्वी इलाकों में देखने को मिलेगा। लेकिन असर मिला-जुला दिखने वाला है। आंधी और हल्के बारिश होने की भी संभावना है।
बिहार के इन जिलों में होगा असर
रेमल तूफान की वजह से किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, जमुई, मुंगेर और बांका में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति भी रहेगी। इनके अलावा बिहार के अन्य जिलों में इस तूफान का कोई भी असर नहीं दिखेगा।
भीषण गर्मी ने की हालत खराब
राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। बात करें आज के मौसम की तो पूर्वी बिहार के जिलों को छोड़कर सभी जिलों में हॉट डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया।
मधुबनी, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, बक्सर, नालंदा में हीट वेव चल रही है। जबकि दरभंगा, पटना, रोहतास और नालंदा जिले में रात में भी लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा है। सूर्य की तपती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार के 14 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गई है। तो वहीं कई जिलों में हीट वेव भी दर्ज किया गया।
बात करें बिहार के सबसे अधिक गर्म रहे जिलों की तो, बक्सर में 43 डिग्री, गोपालगंज में 42 डिग्री, औरंगाबाद में 42.02 डिग्री, वैशाली में 42.8 डिग्री और अरवल में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।