सुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
सुशील कुमार मोदी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

PATNA : बिहार की राजनीति में एक ऐसा पिलर जो राजनीती में घमासान मचा दिया, यह एक ऐसा नाम था जिसकी चर्चा पूरे देश में होती थी, लालू यादव, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी यह चार पिलर 1974 के जेपी आंदोलन से निकला हुआ वो नाम है जिसे इतिहास के पन्नों में हमेसा देखा जायेगा, रामविलास पासवान की मृत्यु 8 अक्टूबर 2020 को हो गई, आज फिर बिहार की एक ऐसे ही पिलर गिर जाने की खबर आई है, दरअसल लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन आज हो गया है
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी पुष्टि की है सुशील मोदी 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है, उनके निधन पर तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है, उन्होंने आज दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली है
दरअसल पिछले कई महीनो से गले के कैंसर के होने की जानकारी देते हुए चुनाव से खुद को दूर रखने की जानकारी दी थी, इसी दौरान उनकी जो तस्वीर सामने आई थी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था, कुछ समय पूर्व उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री सुशील मोदी को डेमोक्रेटिक टीम के तरफ से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें परमात्मा
लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप भी सुशील कुमार मोदी के लिए शोक प्रकट किया है
इस मौके पर बिहार के वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शोक जताया है
विजय कुमार सिंह ने लिखा है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह एक अपूरणीय छाती है अपने संगठन कौशल प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे,
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस शो की घड़ी में सम्बल प्रदान करें